Best Amazing Food in Surat / सूरत का सबसे बढ़िया खान पान

Best Amazing Food in Surat / सूरत का सबसे बढ़िया खान पान

गुजरात भारत का पश्चिमी तटीय राज्य है। उसी राज्य में सूरत को “द सिटी ऑफ सन” और “डायमंड सिटी” के नाम से भी पहचाना जाता है। सूरत व्यापार और खानपान में भी अपनी खास भूमिका निभाता है। और जब बात सूरत के स्वाद की होती है, तो एक कहावत है, “સુરત નું જમણ અને કાશી નું મરણ”। अगर आपने सूरत के खाने का मजा नहीं लिया, तो आपकी यात्रा अधूरी मानी जाती है। चाहे आप सूरत के किसी भी कोने में जाएं, आपको स्वादिष्ट और स्वस्थ खाना मिलेगा। सूरत के लोग खाने और खिलाने को अपना विशेष महत्व देते हैं। यहां ज्यादातर शाकाहारी खाना पसंद किया जाता है।

1- उंधियु (Undhiyu)

उंधियू एक तरह का सब्जियों का पुलाव होता है,जिसे तैयार करने के मे काफी समय लगता है। परंपरागत रूप से इसे मिट्टी के बर्तनों को सील करके उल्टा करके पकाया जाता है।

2- रसावाला खमन ढोकला (Rasawala Khaman Dhokla)

रसावाला खमन ढोकला  एक साधारण गुजराती व्यंजन है जिसे नॉर्मल खमन ढोकला को एक मीठी और मसालेदार ग्रेवी में भिगोकर बनाया जाता है जिसे रसा कहा जाता है।

3- पोंक वडा (Ponk Vada)

पोंक वडा एक गुजराती डिश है, जिसे ज्वार के दानो से बनाया जाता है। यह कुरकुरी डिश सेहत के लिए काफी अच्छी होती है। यह सर्दियों के दिनों में मुख्य नाश्ते के रूप मे खायी जाती है।

4- मिसल पाव (Misal Pav)

मिसल पाव एक लोकप्रिय डिश है, जिसमे प्याज, टमाटर, नमकीन, नींबू का रस, धनिया की पत्ती और कुछ मसाले डाले जाते है। और इसे नरम सिके हुए पाव के साथ परोसा जाता है। यह एक स्वादिष्ट और शाकाहारी व्यंजन है।

5- ढोकला (Dhokla)

ढोकला एक पारम्परिक गुजराती डिश है। ढोकला बेसन, रवे , पनीर आदि का बनाया जाता है। जिसे भाप से पकाया जाता है इसलिए इसमे तेल का प्रयोग बहुत कम होता है।

Famous Sweets Of Surat- सूरत की प्रसिद्ध मिठाईया

1- लोचो (Locho)

लोचो सूरत में व्यापक रूप से खाया जाता है।लोचो एक कुरकुरी सेव नमकीन पर हरी चटनी, प्याज, धनिया से बनी हुई डिश है जो आपको सूरत के हर गली नुक्कड़ पर मिल जायेगी।

2- सुरती सेव खमानी (Surti Sev Khamani)

सुरती सेव खमानी को चने और कई तरह के मसालों को आपस मे मिला कर तैयार किया जाता है। इसे बेसन की सेव से सजाया जाता है और तीखी हरी चटनी के साथ परोसा जाता है।

3- खिचू (Khichu)

खिचू एक स्वस्थ नाश्ता है। इसे उबले हुए चावल के आटे से बनाया जाता है। इसमे हरी मिर्च, जीरा, और तेल डाल कर इसे पकाया जाता है।

4- दाबेली (Dabeli)

दाबेली दिखने मे काफी हद तक बर्गर जैसा लगता है। दाबेली पाव से बनाई जाती है जिसमे इसके अंदर मसालों को पका कर भर दिया जाता है। फिर तवे पर मक्खन के साथ सेका जाता है।

5- कुल्फी (Kulfi)

कुल्फी को दूध और मावा को आपस मे मिला कर और उसको जमा कर बनाया जाता है। सूरत मे कुल्फी काफी लोकप्रिय है। यहाँ आपको कई आकार और फ्लेवर की कुल्फी मिल जायेगी।

Surat Famous Food Places – सूरत के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट

1- स्पाइस टेरेस

यह रेस्टोरेंट सूरत मैरियट होटल, सूरत में स्थित है।

2- विंटेज एशिया

यह सूरत मैरियट होटल, अंबिकनिकेतन के पास सूरत डुमास रोड, सूरत, में है।

3- लेवल 5

यह 515 अदजन हजीरा रोड रॉयल ट्रेड सेंटर, 5वीं मंजिल, सूरत पर स्थित है।

4- ब्लू कोरिअंडर

यह रेस्टोरेंट दिल्ली गेट रिंग रोड सूरत, सूरत 395003 मे स्थित है।

5- द लाइम ट्री

यह रिंग रोड लॉर्ड्स प्लाजा सूरत, रूफ टॉप, दिल्ली गेट, सूरत मे स्थित है।

Leave a Comment